uttarakhand mimansa। मसूरी के होटल विष्णु पैलेस में ठहरी महिला पर्यटक पारुल बंसल की मौत हो गई। पारुल अपने कमरे में सुबह मृत पाई गई। सूचना पर पहुंची मसूरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
होटल विष्णु पैलेस की ओर से आज सुबह 8:30 बजे मसूरी थाने को जानकारी दी गई कि उनके होटल में ठहरी पर्यटक की मौत हो गई है। दिल्ली निवासी मृतक महिला पारुल बंसल 23 अगस्त को अपने बहन, भाई व भाभी के साथ मसूरी आई थी।
आज सुबह जगाने पर भी पारुल बंसल नहीं उठी तो परिजनों ने 108 को मौके पर बुलाया गया। 108 की टीम ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। प्रमोद कुमार ने बताया कि हार्टअटैक से महिला की मौत होना लग रहा है। लेकिन, जांच के माद ही सही बात पता चल पाएगी।


More Stories
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण