टीवी एक्ट्रेस और बिग बास 13 की हिस्सा रही शहनाज कौर गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। संतोख सिंह राजनीति से जुड़े रहे हैं। वह एक बार विधानसभा और एक बार लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इस बार शहनाज के पिता भाजपा के टिकट पर खडूर साहिब सीट पर दावा ठोक सकते हैं, जिसमें शहनाज भी उनकी मदद करेंगी।
मूलरूप से ब्यास के रहने वाले संतोख सिंह का कहना है, अगर भाजपा ने उन्हें टिकट दिया तो उनकी बेटी शहनाज चुनाव प्रचार में उनकी मदद करेंगी। पहले भी वह ऐसा करती रही हैं। हालांकि वह यह भी कहते हैं कि शहनाज की राजनीति में कोई रुचि नहीं है।
चंडीगढ़ स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने संतोख सिंह सुख समेत एक दर्जन से ज्यादा लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। बिग बास के फाइनल में जगह बनाने के बाद चर्चा में आई शहनाज तेजी से लोकप्रियता की ऊंचाइयां छू रही है। शहनाज के पिता संतोख सिंह भाजपा ज्वाइन करने को लेकर कहते हैं, मुझे शुरू से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतिया पसंद रही। मेरी लंबे समय से भाजपा ज्वाइन करने की इच्छा थी, लेकिन किसान आंदोलन के कारण कुछ अड़चनें आ गई। चूंकि अब कृषि कानून वापस हो गए हैं और किसान आंदोलन भी खत्म हो गया है, इसलिए मैंने भाजपा ज्वाइन की। सुख 2012 में ब्यास विधानसभा सीट (अब यह सीट खत्म हो गई है) से और 2019 की खडूर साहिब लोक सभा सीट से चुनाव लड़े थे।


More Stories
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा