बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट में मंगलवार देर रात को एक वाहन के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार कल रात एक वाहन खडलेख से भनार की ओर जाते वक्त जुबरा तोक के पास अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक दिनेश सिंह निवासी ग्राम भनार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, कपकोट पुलिस और राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। शव को बमुश्किल खाई से बाहर निकाला गया। कपकोट पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।


More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम