नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के स्थानीय निकाय चुनावों में जीत हासिल करने वाले भाजपा सदस्यों को बधाई दी और कहा कि पार्टी राज्य की बेहतरी के लिए काम करती रहेगी। स्थानीय चुनाव में जीत हासिल करने वाले भाजपा उम्मीदवारों में से आठ पहली बार पार्षद बने हैं। वहीं, 41 ग्राम पंचायत के अध्यक्ष बने, जिनमें से कई ने पहली बार जीत हासिल की है। वहीं, 332 भाजपा उम्मीदवार वार्ड सदस्य बने हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, मैं अपने साथी कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं, जो तमिलनाडु स्थानीय निकाय चुनावों में निर्वाचित हुए हैं। मैं तमिलनाडु के भाइयों व बहनों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने हम पर विश्वास किया। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई द्वारा जीत हासिल करने वाले सदस्यों के साथ बैठक करने के बाद पीएम मोदी ने यह ट्वीट किया।


More Stories
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में गोहत्या पर लगेगी रोक, गोशालाओं को हर साल मिलेंगे एक लाख रुपये
साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक
रामलीला मैदान में प्रदर्शनों पर रोक की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कांग्रेस, सीजेपी और आप समेत कई दलों को नोटिस जारी