देशभर में आज रविदास जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करोल बाग स्थित श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर पहुंचे। मोदी ने मंदिर में पूजा अर्चना की और माथा टेका।पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चुस्त की गई है।
इससे पहले, पीएम मोदी ने मंगलवार कहा था कि पीएम ने कहा था कि संत रविदास ने जातिवाद और छुआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। पीएम ने ये भी कहा कि मेरी सरकार ने हर कदम और योजना में गुरु रविदास की भावना को आत्मसात किया है।
– पीएम मोदी को संत रविदास की मूर्ति भेंट की गई
– पीएम मोदी ने संत रविदास मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी जाएंगे रविदास मंदिर
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी आज वाराणसी में संत रविदास मदिर जाएंगे। राहुल और प्रियंका बुधवार सुबह सीर गोवर्धनपुर में मत्था टेकेंगे।
बता दें कि संत रविदास जी का जन्म माघ पूर्णिमा के दिन वाराणसी के पास सीर गोबर्धनगांव में हुआ था। संत रविदास 15वीं से 16वीं शताब्दी के दौरान भक्ति आंदोलन से जुड़े थे। उनके भजन गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल हैं।


More Stories
रामलीला मैदान में प्रदर्शनों पर रोक की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कांग्रेस, सीजेपी और आप समेत कई दलों को नोटिस जारी
‘माफी दिल से होनी चाहिए, दिमाग से नहीं’, संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट की सख्त नसीहत
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित रखने का दावा नहीं कर सकता मतदाता या उम्मीदवार