पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा राज्य में अपना कुनबा बढ़ा रही है। राज्य में पार्टी के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से पहले ही गठबंधन हो गया है।
राणा गुरमीत ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ की फोटो ट्वीट कर लिखा कि मैं भाजपा का आभार जताता हूं कि पंजाब और पंजाबियत के लिए काम करने की मेरी प्रतिबद्धता का सम्मान किया गया। माननीय अमित शाह जी द्वारा किए गए स्वागत से मैं अभिभूत हूं। जो पंजाब को भारत का सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए संकल्पित हैं। पार्टी नेतृत्व को उनके प्रति विश्वास जताने के लिए वह आभार जताते हैं।

More Stories
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
NEET री-एग्जामिनेशन में गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, कैबिनेट सचिव ने दिए कड़े निर्देश