शीबू डोबरियाल

———————————————
ऐ जिन्दगी
जिंदगी हर दिन एक जंग सी लगती है,
कभी पहलू में मेरे तो
कभी तेरे लगती है,
कभी पास आके बैठ,
तो बताएं हमें कितनी बेरहम लगती है।
हर दिन ये मुझसे मेरे ही जवाबों पे एक नया सवाल पूछती है,
कि तू तो कभी न झुकने वाली थी!!!
क्या … हार गई आज की कहानी से???
मैने भी हंस के कह दिया, न हारी हूं… और न हारूंगी…
बस अब ऊबा देती है ये, तेरी रोज की बचकानी गाथाएं,
है दम तो कुछ मजेदार पटकथा दिखा,
रोमांच से भरा कोई नया नाट्य तो लेके आ।
ज़रा रूबरू तो आ, तो मैं महसूस करूं और फिर कहूं…
जिंदगी तू तो सच में एक जंग सी लगती है…
मुस्कुरा के फरमाया, जिंदगी ने कुछ इस तरह से…
शेरनी है तू मेरी, जो कोई जंग हारती नहीं
शेरनी बनाए रखने के लिए ही तुझे….
जिंदगी हर दिन एक जंग सी लगती है।।

More Stories
उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है- सीएम
सिंगटाली पुल हादसा: गंगा में डूबे मेरठ निवासी का शव बरामद, महिला की तलाश जारी
संघर्ष और समर्पण की सीख देता है खेल- रेखा आर्या