uttarakhand meenasa। जीएमएस रोड देहरादून स्थित दत्ता एन्क्लेव में आज सुबह एक दो मंजिले मकान का एक हिस्सा गिर गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था।हालांकि, कुछ सामान का नुक़सान हुआ है।

बसंत विहार पुलिस की सिटी कंट्रोल रूम से जानकारी मिली कि जीएमएस रिड पर दत्तामें एक मकान का साइड का हिस्सा गिर गया है। थाना बसंत बिहार पुलिस टीम के मौके पर पहुंची और घटना का मौका मुआइना किया।

पुलिस ने बताया कि जीएमएस रोड पर बल्लीवाला चौक के पास हादसा हुआ है। सुबह लगभग पांच बजे मकान का एक हिस्सा भर-भराकर गिर गया। उक्त मकान कुलवंत कौर का है। वह अपने बेटों के साथ लंदन में रहती हैं। घटना के समय केयर टेकर परिवार मकान में मौजूद था।

मकान की देखभाल बिहार निवासी प्रीतम साहनी करता है। साहनी 10-15 सालों से परिवार के साथ इसी मकान में रह रहा है। घटना के दौरान किसी प्रकार की मानव हानि नहीं हुई है। घर का कुछ सामान कुर्सी, चारपाई, फ्रिज आदि क्षतिग्रस्त हुए हैं।



More Stories
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण