ऋषिकेश : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से पिथौरागढ़-अल्मोड़ा के बीच हेली सेवा आज से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जौलीग्रांट से इस हेली सेवा की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री धामी ने हरी झंडी दिखाकर शुरू की हेली सेवा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झंडी दिखाकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट कंपाउंड स्थित नागरिक उड्डयन निदेशालय उत्तराखंड सरकार देहरादून में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ हेली सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री इसके बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश पहुंचे और वहां बालरोग चिकित्सा विभाग में नवनिर्मित पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) का शुभारंभ किया।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से किया था अनुरोध
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा के सुचारू संचालन और अल्मोड़ा को हेली सेवा से जोडऩे का अनुरोध किया था।
सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएंगी यह सेवा
इस पर केंद्रीय मंत्री ने इस हेली सेवा को जल्द शुरू कराने की बात कही थी। इस दौरान उन्होंने यह बताया था कि यह सेवा सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएंगी। अब मुख्यमंत्री इस हेली सेवा की शुरुआत जौलीग्रांट से की है।


More Stories
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम