दीक्षांत परेड के साथ ही 278 नव आरक्षी एसएसबी में विधिवत शामिल हो गए। सोमवार को आयोजित दीक्षांत परेड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने एसएसबी केंद्र में दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया।
सचिन सैनी को सर्वश्रेष्ठ आरक्षी का पुरस्कार
इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जम्मू-कश्मीर के सचिन सैनी को सर्वश्रेष्ठ आरक्षी का पुरस्कार दिया गया। इनमें उत्तराखंड के 24, बिहार के 94, यूपी के 74, एमपी के 44, राजस्थान के 21, जम्मू कश्मीर के 20 और दिल्ली का 01 आरक्षी शमिल है।

More Stories
NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई
हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, सीएम धामी ने किया शिलान्यास