दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने श्री राम तीर्थ में माथा टेक 4 नए वायदे किए। उन्होंने ऐलान किया कि पंजाब में उनकी सरकार बनने पर एससी समाज के बच्चों को फ्री शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर का सपना था की देश का हर बच्चा शिक्षित हो उनके इस सपने को साकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो सीवरेज मैन सीवर में घुसकर साफ सफाई कर रहे हैं, उन्हें नई मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि वह सीवर में ना घुसकर काम करें।
सरकार बने पर कच्चे मुलाजिमों को पक्का करेंगे
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनते ही सभी कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाएगा। इसके अलावा श्री राम तीर्थ में सरकार की तरफ से बनाए गए श्राइन बोर्ड को भंग करके संत समाज को दिया जाएगा उन्होंने कहा कि संत समाज की यह मांग है कि साइन बोर्ड को भंग किया जाए।
राजनीतिक दलाें ने प्रचार अभियान किया तेज
गाैरतलब है कि पंजाब में इस साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव काे लेकर राजनीतिक दलाें ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल कई बार पंजाब का दाैरा किया था। अब नए साल के पहले ही दिन केजरीवाल फिर अमृतसर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि जिले में गुटबाजी के चलते ही केजरीवाल काे आना पड़ा है।

More Stories
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
NEET री-एग्जामिनेशन में गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, कैबिनेट सचिव ने दिए कड़े निर्देश