देहरादून। दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से सुबह कोटद्वार पहुंची नई एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी होने के लिए नजीबाबाद जा रही थी, इस बीच कौड़िया रेंज पर ट्रैक को पार कर रहे एक हाथी और नीलगाय ट्रेन की चपेट में आ गए। डीएफओ आशुतोष पांडेय ने कहा की वह घटनास्थल का मुआवजा कर चुके है।
पोस्टमार्टम कराने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हाथी नर था और उसकी उम्र करीब 25 वर्ष थी। डीएफओ ने बताया कि कोटद्वार से नजीबाबाद के बीच के रेलवे ट्रैक पर हाथी के मरने की यह पहली घटना है। वन्यजीव बाहुल्य क्षेत्र होने से इस ट्रैक पर गति सीमा नियंत्रण के लिए रेलवे को पत्र लिखा जा रहा है। हादसे के वक्त ट्रेन गति 60 से 70 किमी प्रति घंटा थी।


More Stories
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण