हिम सन्देश, 13 सितम्बर 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर पुलिस भर्ती घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने मंगलवार को कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम देशभर में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। भर्ती घोटाले के सिलसिले में अलग-अलग राज्यों में 33 जगहों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर एसएसबी के पूर्व अध्यक्ष खालिद जहांगीर के परिसर पर भी सीबीआई ने छापा मारा है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर एसएसबी के परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है।
समाचार एजेंसी के मुताबिक, जम्मू, श्रीनगर, हरियाणा के करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी के अलावा गांधीनगर, गाजियाबाद, बेंगलुरु, यूपी और दिल्ली समेत 33 ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया है।
More Stories
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री
कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द
कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई घायल