- जिलाधिकारी ने नगर निगम को प्रत्येक वार्ड में निरंतर फागिंग करवाने के निर्देश दिए
- सभी रोगियों के क्षेत्र में आशा वर्कर एवं नगर निगम के वर्करों के द्वारा आपसी समन्वय बनाकर प्रभावी डेंगू निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है।
हिम सन्देश, 19 सितम्बर 2022, सोमवार, देहरादून। जनपद में लगातार डेंगू के मरीज चयनित हो रहे हैं। आज आज जनपद देहरादून में 35 डेंगू धनात्मक रोगी पाए गए, जिनमें से 9 रोगी विभिन्न चिकित्सालय में एडमिट हैं, जिनकी स्थिति ठीक है।
इस वर्ष अभी तक जनपद देहरादून में 330 डेंगू धनात्मक रोगी पाए गए। सभी रोगियों के क्षेत्र में आशा वर्कर एवं नगर निगम के वर्करों के द्वारा आपसी समन्वय बनाकर प्रभावी डेंगू निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है। जन सामान्य को जागरूक करने के लिए पंपलेट वितरित कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। वर्तमान में जनपद देहरादून की स्थिति सामान्य बनी हुई है।
जिलाधिकारी ने डेंगू मलेरिया अधिकारी एवं नगर निगम को डेंगू के बचाव एवं जागरूकता से संबंधित प्रचार प्रसार के साथ ही सघन अभियान चलाते हुए फागिंग कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। निरंतर समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सालय में रोगियों के उपचार हेतु पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम को प्रत्येक वार्ड में निरंतर फागिंग करवाने के निर्देश दिए।
More Stories
धामी के ‘ग्रीन दून’ विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, पुराने तालाब को एमडीडीए ने दिया नया जीवन, ‘जल सृष्टि पार्क’ 8.64 करोड़ में बना शहर का खूबसूरत पब्लिक स्पेस
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार की जा रही है प्रभावी कार्रवाई
महाराज ने किया फिल्म “बीरा” का ट्रेलर, म्यूजिक, पोस्टर लांच