हिम सन्देश, 4 मई 2022, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोनो केसों में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। प्रदेशभर में बुधवार को 23 कोविड पॉजिटव मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि सभी कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें।
उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 23 नए मरीज मिले और 19 इलाज के बाद ठीक हुए। इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 115 हो गई है। राज्य में संक्रमण की दर दो प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार बुधवार को देहरादून में 14, हरिद्वार में तीन, नैनीताल में एक, पौड़ी में दो, टिहरी में एक और यूएस नगर जिले में दो नए मरीज मिले हैं।
बुधवार को राज्य में संक्रमण की दर बढ़कर 1.82 प्रतिशत रही जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत से अधिक रही है। बुधवार को राज्य भर से 2209 सैंपल जांच के लिए भेजे गए जबकि 1241 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आई। राज्य में पिछले काफी समय से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है और अब संक्रमण की दर दो प्रतिशत के करीब पहुंच गया है।


More Stories
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक