उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ फिर बढ़ने लगा है। पुलिस विभाग भी इससे अछूता नहीं है। पौड़ी जिले के सात पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में अब प्रदेशभर में पुलिसकर्मियों का कोविड टेस्ट कराया जाएगा।
उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने प्रदेश के जिला प्रभारियों को निर्देशित किया है कि सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नए सिरे से कोरोना टेस्ट कराए जाएं, जिससे पता लग जाएगा कि कितने पुलिस कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं। वहीं, संक्रमित पाए गए सात पुलिसकर्मियों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों व स्वजनों के सैंपल ले जा रहे हैं। आगामी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रधानमंत्री की सिक्योरिटी में तैनात हर पुलिसकर्मी का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।
More Stories
धामी के ‘ग्रीन दून’ विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, पुराने तालाब को एमडीडीए ने दिया नया जीवन, ‘जल सृष्टि पार्क’ 8.64 करोड़ में बना शहर का खूबसूरत पब्लिक स्पेस
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार की जा रही है प्रभावी कार्रवाई
महाराज ने किया फिल्म “बीरा” का ट्रेलर, म्यूजिक, पोस्टर लांच