जम्मू्, कश्मीर में आतंक की कमर टूटते देख पाकिस्तान अब जम्मू संभाग में आतंक का बड़ा ‘खेल खेलने’ की तैयारियों में है। दरअसल अमरनाथ यात्रा से पूर्व जम्मू संभाग में धर्म के नाम पर नफरत का जहर घोलने का षड्यंत्र रचा गया है ताकि यदि हिंसक भड़के तो यात्रा संचालन में बाधा आए। वहीं पांच दिन पहले नफरतभरी बयानबाजी करेन पर भद्रवाह और किश्तवाड़ में कर्फ्यू जारी है। दोनों जगहों पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की अफवाहें तेजी से फैलाई जा रही हैं।
जम्मू पुलिस ने कुछ दिनों में कई संदिग्ध लोगों को पकड़ा था। इनमें से कुछ के मोबाइल फोन की जांच करने पर पता चला कि इंटरनेट मीडिया पर पाकिस्तानी हैंडलर की तरफ से उन्हें जम्मू में धर्म के नाम पर दंगे करवाने के फरमान जारी किए थे। इस काम के एवज में मोटी रकम देने का लालच भी किया। इसके साथ ही, पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों के आकाओं की तरफ से ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) को निर्देश दिया है कि वे हिंसा भड़काने में मदद करें। जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में हो रहे प्रदर्शनों को भी पुलिस पाकिस्तान की इस षड्यंत्र से जोड़कर देख रही है।
पाक की हर षड्यंत्र को नाकाम करेंगे हमारे जवान : सेवानिवृत्त डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस सुनील कुमार का कहना है कि पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में किसी भी सूरत में शांति देखना नहीं चाहता है। कश्मीर में आतंकी घटनाओं में कमी आई तो पाकिस्तान ने टारगेट र्किंलग शुरू करवा दी। सुरक्षाबलों ने अब उसे भी नाकाम बना दिया है। अब पाकिस्तान की नजर अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की है। हमारे सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं।


More Stories
साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक
रामलीला मैदान में प्रदर्शनों पर रोक की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कांग्रेस, सीजेपी और आप समेत कई दलों को नोटिस जारी
‘माफी दिल से होनी चाहिए, दिमाग से नहीं’, संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट की सख्त नसीहत