रानीखेत। आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है, जिसमें अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इसी बीच सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत पक्की करने के लिए ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
इसी क्रम में काँग्रेस के दिग्गज नेता एवँ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव प्रचार के लिए रानीखेत पहुंचे एवँ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क पर क्षेत्र के काँग्रेस प्रत्याशी करण महरा के लिए जनता से वोटों की अपील की।
इस दौरान काँग्रेस पार्टी को क्षेत्र वासियों का भरपूर समर्थन मिलता दिखा। हरदा ने रानीखेत की जनता से वायदा किया कि उत्तराखंड में काँग्रेस की सरकार बनने पर क्षेत्र में तेजी से विकास किया जायेगा।
More Stories
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित