
हिम सन्देश, 21 अगस्त 2022, चम्पावत (सू.वि.)। चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को टनकपुर से चंपावत की ओर लगभग 11 किलोमीटर में पेड़ गिरने एवं मलवा आने से बन्द हो गया था। मार्ग को खोले जाने हेतु एन एच के द्वारा लगातार इस स्थान पर पोकलैंड मशीन लगाने के साथ ही फायर विभाग व वन विभाग के द्वारा तत्काल पेड़ को वुड कटर से काटे जाने का कार्य प्रारंभ कर मार्ग को यातायात हेतु खोल दिया गया है।

जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा एनएच के अधिकारियों को लगातार दूरभाष के माध्यम से अवरुद्ध मार्ग की जानकारी लेने के साथ ही तत्काल मार्ग खोलने एवम यातायात को सुचारू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही टनकपुर से राजस्व की टीम भी तहसीलदार के नेतृत्व में मौके पर समय से पहुँचकर फंसे यात्रियों को जलपान की व्यवस्था करते हेतु मार्ग खुलने पर यात्रियों को गंतव्य तक भेजा गया। मार्ग यातायात हेतु सुचारू है।

More Stories
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त