लखनऊ, योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश के अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों को सरकार ने दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुरुवार को सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को 30 दिनों का बोनस देने का शासन का आदेश जारी कर दिया गया है।
प्रदेश सरकार के इस तोहफे से करीब 28 लाख सरकारी कर्मी लाभांवित होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद वित्त विभाग ने गुरुवार को बोनस प्रदान करने का आदेश जारी कर दिया है। सभी कर्मियों को बोनस के तौर पर 6908 रुपये की राशि मिलेगी। इस बोनस की राशि का 75 फीसद कर्मचारी के जीपीएफ खाते में भेजा जाएगा जबकि 25 फीसद का उनको वेतन के साथ नगद भुगतान होगा।
More Stories
कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द
कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई घायल
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल