मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को जीटीसी हेलीपैड पर मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय वाइल्ड लाइफ बोर्ड के पूर्व सदस्य श्री पुष्पराज सिंह ने भेंट की। उन्होंने कहा की निर्देशक श्री चाणक्य चटर्जी द्वारा चारधाम पर एक सीरियल बनाया जा रहा है, जो जी टीवी पर प्रसारित होगा। यह एक म्यूजिकल आधारित सीरियल होगा। श्री पुष्पराज सिंह ने इस सीरियल के मुहूर्त शॉट के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया।
पुष्पराज ने इस अवसर पर व्हाइट टाइगर सफारी जू को उत्तराखंड में स्थापित करने का सुझाव भी दिया । उन्होंने बताया की अभी विश्व का एकमात्र व्हाइट टाइगर सफारी जू रीवा मध्यप्रदेश में स्थापित है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद भी मौजूद थे।


More Stories
मदरसों में बाहरी राज्यों से बच्चों को लाए जाने का मामला, चार जिलों के सभी मदरसों की जांच के आदेश
श्रीनगर पहुंचे सीडीएस अनिल चौहान, देवलगढ़ के राजराजेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने निर्माणाधीन सेटेलाइट एम्स का किया स्थलीय निरीक्षण