हिम सन्देश, 04 सितम्बर 2022, देहरादून (सू.वि.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों विशेष रूप से सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की महान भारतीय परम्परा को और अधिक मजबूत बनाना है।
उन्होंने कहा कि वही देश और समाज आगे बढ़ता है जहां गुरुजनों का सम्मान होता है, शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। हमें अपने गुरूजनों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की महान भारतीय परम्परा को और अधिक मजबूत बनाना है।

More Stories
अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत
महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक
मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई