रुद्रप्रयाग। तीन दिन से रुकी केदारनाथ धाम की यात्रा बुधवार को फिर से शुरू हो गई। भारी बारिश के चलते विगत रविवार को सरकार ने चारधाम की यात्रा रोकी गई थी। मौसम खुलने पर बुधवार सुबह यात्रियों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। सोनप्रयाग से सुबह आठ हजार से अधिक यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए। बदरीनाथ धाम की यात्रा भी खोल दी गई है, लेकिन जोशीमठ से बदरीनाथ के बीच तीन स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध होने से आवाजाही नहीं हो पा रही है। दोपहर तक मार्ग खुलने की संभावना है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा मंगलवार को ही शुरू कर दी गई थी।
भारी बारिश के चलते रोकी गई केदारनाथ यात्रा फिर से शुरू, आठ हजार यात्री केदारनाथ के लिए हुए रवाना

More Stories
जंगलचट्टी क्षेत्र में केदारनाथ पैदल मार्ग पर गिरे बोल्डर, यात्रा पर लगी अस्थायी रोक
तरसाली-फाटा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक; दो की मौत
देहरादून में बिना अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों पर की गई कार्रवाई