जम्मू, जिला पुंछ के सुरनकोट इलाके में सेना के नौ जवानों को शहीद करने वाले आतंकवादियों की आज आठवें दिन भी तलाश जारी है। भाटाधुलियां के घने जंगलों में छिपे आतंकियों को मार गिराने के लिए सेना के पैरा कमांडो, खोजी कुत्ते व जवान अभियान छेड़े हुए हैं। ऐसे में अभियान का जायजा लेने केे लिए सेना प्रमुख एमएम नरवणे भी स्वयं नियंत्रण रेखा पर पहुंच गए। व्हाइट नाइट कोर के अग्रिम इलाकों का दौरा करते हुए सेना प्रमुख ने पीर पंचाल के जंगलों का प्रत्यक्ष आंकलन किया और आतंकवादियों को मार गिराने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। वहीं उनके साथ मौजूद सैन्य अधिकारियों ने उन्हें बताया कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस कमांडो जल्द अभियान को समाप्त कर वापस लौटेंगे।
पुंछ में सुरक्षा स्थिति का जायजा ले रहे सेना प्रमुख एमएम नरवणे
More Stories
कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द
कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई घायल
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल