
हिम सन्देश, 19 सितम्बर 2022, बागेश्वर। दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुँचे मंडलायुक्त दीपक रावत ने बागेश्वर पहुँचकर बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की व विभिन्न मंदिरों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाबा बागनाथ का आशीर्वाद उन्हें हमेशा मिला है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर का पहले की अपेक्षा काफी विस्तार हुआ हैं, कई चीजें बदली है, जो व्यवस्थित व काफी साफ-सुथरी भी है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए एक बेहतर प्लांन व नियोजन की आवश्यकता होनी चाहिए।

मंडलायुक्त दीपक रावत ने कहा कि एक जनपद के विकास में जो इकाइयां होनी चाहिए वह इस जनपद में पहले से ही मौजूद हैं, चाहे कौसानी जैसा हिल पर्यटन स्थल हो, गरूड जैसी वैली, प्रसिद्ध ग्लेशियर हो या फिर ऐतिहासिक मंदिर। उन्होंने कहा कि जनपद में और भी कई विकास कार्य किये जा रहें हैं उनके बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया जाएगा।

इस दौरान स्थानीय लोग मंडलायुक्त से मिले व नुमाइसखेत में अस्थाई पुलिस चौकी बनाने व नशेडियों पर अंकुश लगाने की मांग की। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट पहुँचने पर मंडलायुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पूर्व जनपद पहुँचने पर जिलाधिकारी रीना जोशी ने मंडलायुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर अगवानी की।


More Stories
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती