uttarakhand meemansa। कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति रावत भी 2022 के विधानसभा चुनाव में दावेदारी को लेकर ताल ठोक रही हैं। अनुकृति लैंसडौन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छुक है।
मीडिया से बातचीत में अनुकृति ने कहा कि लैंसडौन की बेटी हूं। यदि वहां की जनता, महिलाएं और पार्टी चाहेगी तो मैं जरूर चुनाव लडूंगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री युवा हैं, तो मैं समझती हूं कि अधिक से अधिक युवाओं को आगे आना चाहिए।
अनुकृति ने कहा कि बड़ी संख्या में लैंसडौन की महिलाएं उनसे जुड़ी हुई हैं। कई बार महिलाओं की समस्याएं सुनकर लगता है कि यदि उन्हें यहां का नेतृत्व करने का मौका मिले तो इन्हें हल करने का प्रयास करेंगी। अभी भी वहां महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उनका प्रयास है कि क्षेत्र की महिलाएं रोजगार से जुड़ें और स्वावलंबी बनें।
गौरतलब है कि हरक सिंह रावत का विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार है। जबकि, लैंसडौन से भाजपा विधायक दिलीप रावत हैं। हरक सिंह रावत कहना है कि यदि युवा पीढ़ी नेतृत्व के लिए आगे आ रही है तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। हालांकि, पुत्रवधू अनुकृति को चुनाव लड़ाने के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि अभी इस संबंध में अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।


More Stories
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम