देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इस खास दिन को संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं। 137वें स्थापना दिवस के मौके पर देशभर में कांग्रेस कार्यालयों में कार्यकर्मों का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भी मंगलवार सुबह एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा कई नेता शामिल हुए। कांग्रेस मुख्यालय पर ध्वजारोहण भी किया गया। हालांकि, इस दौरान एक ऐसी घटना हो गई जिसके बाद सब हैरान रह गए
दरअसल, कांग्रेस मुख्यालय पर सोनिया गांधी ध्वजारोहण कर रही थीं। ध्वजारोहण के दौरान कांग्रेस का झंडा ही नीचे गिर गया। ध्जारोहण के दौरान कांग्रेस पार्टी का झंडा नीचे गिरने से वहां मौजूद हर कोई हैरान था। हालांकि, झंडे को संभालते हुए फौरन उसे फिर पोल पर लगाया गया और सोनिया गांधी ने ध्वजारोहण किया।
कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण के दौरान हुई इस घटना का वीडियो सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआइ ने इस वीडियो को ट्वीट किया है।
राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने इस मौके पर एक ट्वीट किया है। राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘हम कांग्रेस हैं- वो पार्टी जिसने हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना की और हमें इस धरोहर पर गर्व है।’


More Stories
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, ‘डबल इंजन सरकार’ की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
अंकिता भंडारी मामले में लगाए गए आरोपों पर दुष्यंत कुमार गौतम ने किया अदालत का रुख
प्रधानमंत्री का दौरा औपचारिक आयोजनों और बड़े मंचीय कार्यक्रमों तक रहा सीमित- गोगोई