-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 343474 हो गया है।
uttarakhand meemansa। उत्तराखंड में आज 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, किसी भी कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत नहीं हुई है। वहीं, 20 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 343474 हो गया है।
टिहरी गढ़वाल में आज सबसे ज्यादा 04 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 228 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7393 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही
देहरादून में 03, अल्मोड़ा 00, बागेश्वर 00, चमोली में 00, चम्पावत में 01, हरिद्वार में 01, नैनीताल में 01, पौड़ी गढ़वाल में 00, पिथौरागढ़ में 03, रुद्रप्रयाग में 01, टिहरी गढ़वाल में 04, ऊधमसिंहनगर 00 और उत्तरकाशी में 01 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

More Stories
अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत
महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक
मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई