-2022 के विधानसभा चुनाव में बेबीरानी मौर्य का पार्टी आलाकमान उपयोग करेगी, ऐसे में संवैधानिक पद से बेबीरानी मौर्य ने इस्तीफा दिया है। अब प्रदेश के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी किसे मिलेगी इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
नई दिल्ली में दो दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद से ही उनके इस्तीफा देने की चर्चाएं थीं। उन्हें उत्तर-प्रदेश भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चाएं हैं। वहीं, अब प्रदेश के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी किसे मिलेगी इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। तीन साल पहले उत्तराखंड में राज्यपाल की कमान संभालने वालीं आगरा निवासी बेबी रानी मौर्य प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल थीं। उनसे पहले मारग्रेट आल्वा प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी थीं।
बेबी रानी मौर्य का राजनीतिक जीवन
– वर्ष 1995 से वर्ष 2000 तक आगरा की महापौर।
– वर्ष 1997 में वर्तमान राष्ट्रपति और तत्कालीन अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा राम नाथ कोविंद के साथ कोषाध्यक्ष बतौर कार्य।
– वर्ष 2001 में प्रदेश सामाजिक कल्याण बोर्ड की सदस्य।
– वर्ष 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य।
उत्तराखंड में अब तक रहे राज्यपाल व कार्यकाल
सुरजीत सिंह बरनाला – 9 नवंबर 2000 – 7 जनवरी 2003
सुदर्शन अग्रवाल – 8 जनवरी 2003 – 28 अक्तूबर 2007
बनवारी लाल जोशी – 29 अक्तूबर 2007 – 5 अगस्त 2009
मार्गरेट अल्वा – 6 अगस्त 2009 – 14 मई 2012
अज़ीज़ कुरैशी – 15 मई 2012 – 8 जनवरी 2015
कृष्ण कांत पॉल – 8 जनवरी 2015 – 25 अगस्त 2018
बेबी रानी मौर्य – 26 अगस्त 2018 – 8 सितंबर 2021

More Stories
ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
मुख्यमंत्री धामी ने CBSE 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई
बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य- मुख्य विकास अधिकारी