उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल होंगे। सीएम योगी 28 मई को संसद के नए भवन के लोकार्पण समारोह में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह लखनऊ से मैनपुरी के लिए रवाना हुए। मैनपुरी में योगी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने कानपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। वहां से वह दिल्ली चले गए। मुख्यमंत्री शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे।
नीति आयोग के समक्ष उत्तर प्रदेश के आठ आकांक्षी जिलों की प्रगति के साथ प्रदेश में सौ आकांक्षी विकासखंडों की योजना पर भी बात रखेंगे। यूपी में एमएसएमई के विकास एवं विस्तार, प्रदेश में वैश्विक निवेशक सम्मेलन से मिलने वाले निवेश और ढांचागत विकास की उपलब्धि भी बताएंगे।
योगी महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास सहित अन्य मुद्दों पर यूपी की प्रगति बताएंगे। रविवार को सेंट्रल विस्टा के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के बाद उनका वापस लखनऊ लौटने का कार्यक्रम है।


More Stories
विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज
सीएम योगी ने 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, पुलिस सुधारों पर गिनाए सरकार के कदम