नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में सात रुपये का इजाफा किया है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें मंगलवार से लागू हो गई हैं।
इंडियन ऑयल के वेबसाइट के मुताबिक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 1,773 रुपये से बढक़र 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1882.50 रुपये हो गया। यह पहले 1875.50 रुपये था।
मुंबई में इसकी कीमत 1732 रुपये और चेन्नई में 1944 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। उल्लेखनीय है कि कंपनियों ने जून में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में जून में 83 रुपये और मई में 172 रुपये की कटौती की थी।

More Stories
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,677 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 के नीचे बंद
FY27 में १४% रहेगी क्रेडिट ग्रोथ, लिक्विडिटी और CD रेशियो सुधारने में सरकारी बैंक रहेंगे आगे
रिलायंस कैपिटल के पूर्व CFO अमित बापना सीबीआई की गिरफ्त में, बैंक धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई तेज