नई दिल्ली। शेयर बाजार ने आज फिर इतिहास रच दिया है। सेंसेक्स पहली बार 64,068 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी भी इतिहास रचते हुए 19076 के रिकॉर्ड स्तर से कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स का पिछला ऑल टाइम हाई 64050 और निफ्टी 19011 था, जो 28 जून को बना था।
बाजार रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत के बाद इतिहास रचते हुए अब सेंसेक्स 428 अंकों की उछाल के साथ 64343 पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी 116 अंकों की बढ़त के साथ 19088 के स्तर पर है। निफ्टी मेटल को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी है। निफ्टी बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा, पीएयू बैंक, प्राइवेट बैंक समेत सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर हैं।
सेंसेक्स पर शुरुआती कारोबार में पावरग्रिड के शेयर में सबसे ज्यादा 3.82 फीसदी उछाल के साथ कारोबार हो रहा था। इसी तरह एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, टाइटन, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, लार्सन एंड टुब्रो, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, आईटीसी, एचडीएफसी, टीसीएस और बजाज फिनजर्व के शेयर में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था।


More Stories
Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई
टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव