हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के मोरबी में शनिवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार हनुमानजी चार धाम परियोजना के तहत देश के चारों दिशाओं में बनाई जा रही भगवान की प्रतिमाओं में से यह दूसरे नंबर की है। मोरबी में बापू केशवानंद जी के आश्रम में स्थापित की जा रही यह प्रतिमा देश के पश्चिम दिशा में विराजमान होगी।
इस परियोजना के तहत पहली प्रतिमा साल 2010 में देश के उत्तर दिशा में हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थापित की गई थी। वहीं देश के दक्षिण में रामेश्वरम में भगवान हनुमान की तीसरी प्रतिमा का भी काम जारी है।


More Stories
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कंटेनर ने यात्रियों को रौंदा, 6 की मौत
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, स्कूलों में छात्राओं को मुफ्त सैनेटरी पैड देना अनिवार्य
गणतंत्र दिवस परेड 2026- सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता और झांकियों के विजेताओं की घोषणा