देहरादून। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अगले महीने से जेईई और नीट की मुफ्त कोचिंग मिलेगी। शुरूआत में पांच जिलों के 40 छात्र-छात्राओं को यह कोचिंग दी जाएगी। मंगलवार को इसे लेकर अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन और शिक्षा विभाग के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए। शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में बताया गया कि अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन रुरल इंडिया सपोटिंग ट्रस्ट के सहयोग से इस कार्यक्रम को चलाएगा। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक शुरूआत में राज्य के पांच जिलों देहरादून, चंपावत, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जिले में इस कार्यक्रम को चलाया जाएगा।
एमओयू पर शिक्षा विभाग की ओर से राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी और फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम निदेशक संयुक्ता चतुर्वेदी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर अपर राज्य परियोजना निदेशक मुकुल कुमार सती, नोडल अधिकारी बीपी मैंदोली आदि मौजूद रहे।
More Stories
ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील
तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं
मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा