राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में जिम कॉर्बेट पार्क से लाई गयी बाघिन को मोतीचूर रेंज में छोड़ा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाघिन को बाड़े से आजाद किया। जानकारी देते हुए पार्क निदेशक साकेत बडोला ने बताया कि जिम कार्बेट पार्क से लाई गई बाघिन को शनिवार को राजाजी की मोतीचूर रेंज के जंगल में छोड़ा गया।
बता दें कि पिछले सोमवार रात को कार्बेट पार्क से मोतीचूर रेंज लाया गया था। यहां लाने के बाद बाघिन को बाड़े में रखा गया। पार्क प्रशासन द्वारा बाघिन पर नजर रखी जा रही है और लगातार उसके व्यवहार व स्वास्थ्य को परखा जा रहा है। पार्क निदेशक साकेत बडोला ने बताया कि बाघिन का व्यवहार सामान्य है। बाघिन को रेडियो कालर लगाया गया है जिससे उसकी हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।


More Stories
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई