देशभर के कैंट बोर्ड में 30 अप्रैल को होने वाले चुनाव अधर में लटक सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्रालय चुनाव को फिर टाल सकता है। कैंट बोर्ड के अधिकारी भी अनाधिकृत रूप से इसकी पुष्टि कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस संबंध में आधिकारिक आदेश नहीं आया है। वहीं, चुनाव टलने की चर्चा से दावेदारों की चिंता बढ़ गई है।
दरअसल, देशभर के कैंट बोर्ड के चुनाव वर्ष 2020 में होने थे लेकिन कैंट बोर्ड एक्ट में संशोधन चलते रक्षा मंत्रालय ने कार्यकाल बढ़ा दिया था। दो साल से कैंट बोर्ड के चुनाव नहीं हो पाए थे। इस बीच 22 फरवरी को रक्षा मंत्रालय ने देशभर के सभी कैंट बोर्ड के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। 30 अप्रैल चुनाव की तिथि घोषित होते ही उत्तराखंड के नौ कैंट बोर्ड ने भी तैयारी शुरू कर दी। मतदाता सूचियों के संशोधन के बाद अब चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी है।


More Stories
विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज
सीएम योगी ने 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, पुलिस सुधारों पर गिनाए सरकार के कदम