लंधर, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों और पंजाब पुलिस ने तरनतारन में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान के हेरोइन तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। गिराए गए ड्रोन से लगभग 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तरनतारन पुलिस ने बीएसएफ के साथ एक संयुक्त तलाश अभियान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास पड़ने वाले क्षेत्र में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले संदिग्ध ड्रोन की भनभनाहट सुनी थी।
पंजाब पुलिस के डीजीपी ने जानकारी देते हुए कहा, तरनतारन पुलिस ने बीएसएफ के साथ एक संयुक्त तलाश अभियान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास खेतों से आधुनिक तकनीक से लैस एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन और 5 किलोग्राम हेरोइन वाले पैकेट बरामद किए हैं।


More Stories
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज