देर रात देहरादून चिड़ियाघर की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में बंद किया
चमोली – जिले में मानव बस्तियों के नजदीक दिखाई दे रहे एक जंगली भालू को वन विभाग ने सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया है। यह कार्रवाई पोखरी क्षेत्र के भिकोना गांव के आसपास की गई, जहां पिछले कुछ समय से भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई थी।
वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में देहरादून चिड़ियाघर से विशेषज्ञों की एक टीम क्षेत्र में तैनात की गई थी। देर रात विशेष अभियान के तहत वन्यजीव विशेषज्ञों ने भालू को बेहोश कर उसे सुरक्षित रूप से पिंजरे में शिफ्ट किया। पकड़ा गया भालू लगभग छह वर्ष की मादा बताया जा रहा है।


More Stories
शिकायतों पर तत्पर प्रशासन- हर प्रकरण की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश
उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध विजुअल आर्टिस्ट सुलभा जोशी बनीं अंतरराष्ट्रीय जूरी सदस्य
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल