हिम सन्देश, 05 अक्टूबर 2022, ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है।
यह घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक नियमित उड़ान के दौरान हुई। दोनों पायलटों को नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव के रूप में पहचाने गए पायलट ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर कथित तौर पर जेमीथांग सर्कल के बीटीके क्षेत्र के पास न्यामजंग चू में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। 5वीं इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग को छोड़कर यह चीता हेलीकॉप्टर सुरवा सांबा इलाके से आ रहा था।
शुरुआती स्तर पर दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विवरण का पता लगाया जा रहा है।
मार्च में भी चीता हेलीकॉप्टर हुआ था दुर्घटनाग्रस्त
बता दें कि इसी साल मार्च में उत्तरी कश्मीर (Kashmir) के गुरेज सेक्टर में चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में सेना के एक पायलट की मौत हो गई थी। उसका सह-पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया था।


More Stories
विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज
सीएम योगी ने 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, पुलिस सुधारों पर गिनाए सरकार के कदम