हिम सन्देश, 26 सितम्बर 2022, सोमवार, नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज 90वां जन्मदिन है। पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं।’
इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। कांग्रेस सांसद ने ट्वीट कर कहा, ‘भारत के बेहतरीन राजनेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भारत के विकास में उनकी विनम्रता, समर्पण और योगदान में कुछ समानताएं हैं। वह मेरे लिए और करोड़ों अन्य भारतीयों के लिए एक प्रेरणा हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुखी के लिए प्रार्थना करता हूं।’


More Stories
विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज
सीएम योगी ने 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, पुलिस सुधारों पर गिनाए सरकार के कदम