हिम सन्देश, 27 जनवरी 2022, गुरुवार, देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नेताओं का राजनैतिक पार्टियाँ बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। टिहरी से बीजेपी विधायक धन सिंह नेगी ने आज गुरुवार को कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया है। सूत्रों की मानें तो टिकट कटने से नाराज धन सिंह नेगी ने कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ले ली।
विदित रहे कि इससे पहले कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी से छ: साल के लिए निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद भाजपा मुख्यालय पहुँचकर किशोर उपाध्याय ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। भाजपा और कांग्रेस की ओर से टिहरी विधानसभा सीट में अभी तक प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा किशोर उपाध्याय को टिहरी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। जबकि, कांग्रेस में शामिल भाजपा विधायक धन सिंह नेगी भी टिहरी विधानसभा सीट से चुनावी ताल ठोक सकते हैं। ऐसे में अब दिलचस्प यह देखना होगा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों नेताओं को कौन सी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारेगी।


More Stories
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला