शोपियां के नादीगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। अभी भी इलाके में एक से दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। आतंकी के मारे जाने की पुष्टि पुलिस ने भी कर दी है। हालांकि उसकी पहचान जाहिर नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इलाके में छिपे आतंकी स्थानीय हैं। यह लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से संबंधित बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक अधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
पुलिस का कहना है कि आतंकियों के देखे जाने की सूचना के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने नादीगाम इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। एक मकान में छिपे इन आतंकियों ने जब सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देखा तो उन्होंने अचानक से इन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी अपनी पोजीशन संभालते हुए पहले तो आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु जब वे नहीं माने तो उन्होंने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी।
अभी तक मिली जानकारी केे अनुसार मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित बताया जा रहा है। फिलहाल दोनों आेर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत है।

More Stories
NEET री-एग्जामिनेशन में गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, कैबिनेट सचिव ने दिए कड़े निर्देश
NEET-UG साल में एक से ज्यादा बार कराने की सिफारिश, छात्रों पर दबाव कम करने का सुझाव
फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक