केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सुबह करीब 11.30 बजे मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं। सबसे पहले वह भोपा रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में पार्टी के प्रभावी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जीत का मंत्र देंगे। इसके पश्चात जनपद के प्रमुख शिव चौक से डोर टू डोर जनसंपर्क कर पार्टी को जिताने की अपील करेंगे। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन पर मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर भारी भीड़ जमा है। बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में शहर के लोग भी मौजूद। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि अमित शाह ने हमेशा हमारा साथ दिया। चाहे दंगे के बाद दर्ज मुकदमे हों या सपा सरकार में हुई ज्यादतियां। इसके बाद भारत माता की जय के नारे से शुरुआत अमित शाह ने की भाषण की शुरुआत। बोले 300 सीटों से ज्यादा लेकर फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे। बहुत समय बाद मुजफ्फरनगर आया हूं सबके चहेरे देखने दो। मुजफ्फरनगर की वीर भूमि को नमन करता हूं।
दंगों में आरोपितों को बना दिया था आरोपित
दूधली गांव के क्रांतिकारियों को याद करता हूं। आशाराम शर्मा के बलिदान और चौधरी चरण सिंह के आदेशों को नमन है। यहां 14, 17 और 19 के चुनाव मेरी नजरों के सामने हुए हैं। जब मैं उत्तर प्रदेश का प्रभारी बना तभी मुजफ्फरनगर में दंगे हो गए। जो पीड़ित थे उन्हें आरोपित बना दिया और जो आरोपित थे उन्हें पीड़ित बना दिया। 2014 हो या 17 या फिर 19..यहीं मुजफ्फरनगर की धरती से लहर उठती है, जो था से उठकर काशी तक जाती है। इस बार भी यहीं से भाजपा की विजय की नीव डाली जाएगी। पहले यहां पर हर व्यक्ति को सिक्योरिटी की चिंता रहती थी। माफिया ने प्रदेश में अपना कब्जा जमाया था। आज जब मैं आया हूं तो कोई सुरक्षा की बात नहीं कर रहा है। 2017 में योगी सरकार बनने के बाद माफिया और अराजक तत्व बाउंड्री से बाहर हो गए। 2017 के बाद अब 2022 में आया हूं। सरकार का रिपोर्ट कार्ड साथ लेकर आया हूं। योगी सरकार ने गुंडा माफिया सबको बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सपा सरकार गुंडागर्दी बढ़ाती है। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में लूट, हत्या, अपहरण, छेड़छाड़ में 70 फीसदी तक की भारी गिरावट आई है। मैंने अपना हिसाब दिया है। अखिलेश यादव अपने कार्यकाल के आंकड़े लेकर प्रेस वार्ता करें। लोकतंत्र में मत बहुत बड़ी ताकत है। सपा को वोट गया तो फिर माफिया का राज होगा। मुजफ्फरनगर के दंगे याद हैं कि नहीं। पुलिस ने एकतरफा कार्यवाही की।
ऐसे सजाया गया शहर
वहीं दूसरी ओर गृह मंत्री अमित शाह के आगमन के मद्देनजर शिवचौक को गुब्बारों से सजाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर शिव चौक, भगत सिंह रोड, नॉवेल्टी चौक तक भारी फोर्स तैनात है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय सुरक्षा की कमान संभाले हुए है। हालांकि सूचना आ रही है कि अचानक तेज कोहरा आने के कारण गृह मंत्री अमित शाह 12 बजे के बाद आएंगे। गृह मंत्री अमित शाह के आगमन के मद्देनजर भगत सिंह रोड पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है।
सुरक्षा के पख्ता इंतजाम
चुनावी सीजन में देश के गृह मंत्री की शहर में आमद के मद्देनजर पुलिस अलर्ट पर है। गृह मंत्री के आगमन के चलते सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। एडीजी मेरठ ने शहर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गृह मंत्री अमित शाह के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। गृह मंत्री के सभास्थल के अलावा अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहेंगे।


More Stories
राजीव कृष्णा बने उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी, 11 सीनियर अफसरों को पीछे छोड़ मिली जिम्मेदारी
महाकुंभ में कई देशों की आबादी से ज्यादा लोगों ने किया स्नान, 65 करोड़ का आंकड़ा पार कर रचा इतिहास
प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर लगी आग, घटना के दौरान रोका गया यातायात