हिम सन्देश, सोमवार, 4 अक्टूबर 2021, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को पूर्व सांसद टिहरी गढ़वाल स्व० महाराजा मानवेंद्र शाह की पत्नी श्रीमती सूरज कुँवर शाह के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने मुनिकीरेती घाट, ऋषिकेश, टिहरी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्रीमती सूरज कुँवर शाह के अंतिम दर्शन कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत , कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत , विधायक खजान दास सहित अन्य महानुभावों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।


More Stories
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला