-भूपेंद्र भाई पटेल घाटलोटिया से विधायक हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। यह आनंदी बेन पटेल के करीबी रहे हैं।

uttarakhand meemansa। भूपेंद्र भाई पटेल को गुजरात का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। भूपेंद्र भाई पटेल अहमदाबाद की घाटलोटिया विधानसभा सीट से विधायक हैं। 59 वर्षीय भूपेंद्र भाई पटेल पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल के राइट हैंड रहे हैं।
गौरतलब है कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार (कल) को पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने शनिवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत को इस्तीफा सौंपा। इस्तीफा देने के बाद रूपाणी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। रूपाणी ने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाएंगे।

More Stories
बीकेटीसी अध्यक्ष का बहस की चुनौती देकर भागना बताता है कि भाजपा के पास जवाब नहीं — गणेश गोदियाल
NMC से मान्यता न मिलने पर सरकार पर बरसे यशपाल आर्य, बोले- भाजपा की बड़ी प्रशासनिक विफलता
चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस पर बरसे हेमंत द्विवेदी, बोले- राजनीति कर रहे गणेश गोदियाल