हिम सन्देश, 2 जुलाई 2022, शनिवार, देहरादून। बारिश से रिसपना पर नदी का जलस्तर बढ़ने पर जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने चूना भट्टी के पास रिस्पना नदी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को रिस्पना नदी किनारे रह रहे लोगों को शिफ्ट करने हेतु नजदीकी रैनबसेरे चिन्हित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चुना भट्टा के समीप अवस्थित रेन बसेरे का भी निरीक्षण किया तथा वहाँ के प्रभारी से रेन बसेरे में रह रहे और लोगों के बारे में जानकारी ली, जिस पर उन्होंने बताया कि यह लोग नगर निगम में सफाई कार्य हेतु रखे गए हैं।
जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने कहा कि इन लोगों से भी त्वरित रिस्पांस हेतु राहत बचाव कार्य में सहयोग लिया जाए यदि रात्रि में पानी का बहाव बढ़ता है तो लोगों को स्थानांतरित करने हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए इनको भी राहत बचाव कार्य में लगाया जाए। साथ ही उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को वर्षा के दृष्टिगत सभी तहसीलों में बनाए गए कंट्रोल रूम एवं आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट जारी करते हुए अपने कार्य स्थलों पर बने रहने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपशिखा रावत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


More Stories
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती