हिम सन्देश, 22 नवम्बर 2021, सोमवार, देहरादून। इस दौरान किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने कृषि क़ानून पर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय हेतु मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसानों के हित में केंद्र सरकार और राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नए कीर्तिमान हासिल कर रहा है, शक्तिशाली भारत के रूप में दुनिया भर में देश का मान-सम्मान बढ़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड, हेमकुंड साहिब में रोपवे का निर्माण समेत एक लाख करोड़ की योजनाओं का कार्य चल रहा है। इस दौरान तमाम किसान संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रदेश भर के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

More Stories
जंगलचट्टी क्षेत्र में केदारनाथ पैदल मार्ग पर गिरे बोल्डर, यात्रा पर लगी अस्थायी रोक
तरसाली-फाटा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक; दो की मौत
देहरादून में बिना अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों पर की गई कार्रवाई