
हिम सन्देश, 02 अगस्त 2022, ऊधमसिंह नगर। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन रामलीला ग्राउंड में किया गया। जिसमें फरियादियों ने राजस्व, जल भराव, सड़क निर्माण, सिंचाई आदि से सम्बन्धित 109 आवेदन एंव समस्याए रखी। जिसमें से 32 आवेदन पत्रों एवं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी परेशान व्यक्ति आपके सामने अपनी समस्यायें लेकर आए, वह व्यक्ति आपके पास से सु:खद अनुभव लेकर जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्मिकों के मन में लोक सेवक का भाव होना चाहिए। उन्होंने मार्गदर्शित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अच्छे लोक सेवक की भावना से कार्य करते हुए जनता के चेहरों पर मुस्कराहट लाने का काम करें। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाला हर आगंतुक संतुष्ट होकर जाये।

More Stories
गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल
खिर्सू में जनसेवा शिविर: 21 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
सोशल मीडिया पर शिकायत का त्वरित संज्ञान: प्रभारी जिलाधिकारी के निर्देश पर चला नैनीझील में बृहद सफाई अभियान