वीरेन्द्र डंगवाल “पार्थ”
देहरादून, उत्तराखंड

—————————————————————
मुक्तक
1-

मधुप जब पास आए तो कुसुम बोले शरारत है
नहीं वो जान पाएं ये जवां दिल की इबादत है
हमारी चाहतों को तुम न देना नाम कोई भी
तुम्हें मालूम तो होगा हमें तुमसे मुहब्बत है।।
2-

दिखेंगी झील सी आंखें यकीं फरमान होंगे ही
तुम्हारा साथ होगा जब जवां अरमान होंगे ही
मधुप कब तक सहेजेगा कि अरमानों कि डोली को
कुसुम बिखरा दिये मकरंद तो रसपान होंगे ही।।
3-

कहूं मन की कहानी या कि मैं चुपचाप हो जाऊं
नमी बन के रहूं तुझमें कि यारा भाप हो जाऊं
नहीं जीना तुम्हारे बिन मुझे चंदा कि इकपल भी
बनूं चंदन कि माथे का कि मैं अभिशाप हो जाऊं।।

More Stories
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर