uttarakhand meemansa। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद की पुरोला विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक राजकुमार के भाजपा शामिल होने से कांग्रेस आलाकमान भी बेचैन है। सूत्रों का कहना है कि इसी प्रकरण में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को दिल्ली तलब किया गया है।


नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली पहुंच गए हैं। जबकि, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी रवाना होंगे।
राजकुमार ने दिल्ली में ली थी पार्टी की सदस्यता
गौरतलब है कि रविवार को उत्तरकाशी जिले की पुरोला विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल हो गए थे। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद अनिल बलूनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिश की मौजूदगी में राजकुमार ने भाजपा की सदस्यता ली थी।

More Stories
जंगलचट्टी क्षेत्र में केदारनाथ पैदल मार्ग पर गिरे बोल्डर, यात्रा पर लगी अस्थायी रोक
तरसाली-फाटा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक; दो की मौत
देहरादून में बिना अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों पर की गई कार्रवाई